• न्याय देव भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा प्रत्येक न्यायालय एवं पंचायतों में स्थापित की जाएगी ताकि न्यायधीशों एवं पंचों को नैतिक रूप से निष्पक्ष न्याय हेतु प्रेरित किया जा सके.
  • सरकारी नौकरियों में अनुवांशिक योग्यता का सिद्धांत लागू किया जायेगा ताकि कायस्थ समाज के लोगों को अधिक से अधिक सरकारी नौकरियों में लिया जा सके.
  • संविधान सभा के सदस्यों के नाम पर संविधान पार्कों की स्थापना की जाएगी-जैसे डॉ सच्चिदानंद सिन्हा संविधान पार्क एवं डॉ राजेंद्र प्रसाद संविधान पार्क ताकि गौरवशाली संविधान एवं इसके निर्माताओं के सम्बन्ध में प्रत्येक नागरिक को सही जानकारी दी जा सके.
  • कायस्थ पाठशाला (के पी ट्रस्ट) के संस्थापक मुंशी काली प्रसाद कुल्भास्कर, साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद्र, कवित्री महादेवी वर्मा, कवि डॉ हरिवंश राय बच्चन, गायक मुकेश माथुर एवं स्वामी विवेकानंद को भारत रत्न से सम्मानित किया जायेगा ताकि कायस्थ समाज का भारत के स्वतंत्रता आन्दोलन में योगदान एवं गौरवशाली इतिहास, वर्तमान एवं भविष्य दुनिया को ज्ञात हो.
  • भगवान चित्रगुप्त के पावन प्रकट दिवस चैत पूर्णिमा पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा ताकि लोग अपने जीवन में किये गए एवं हुए न्याय–अन्याय का निष्पक्ष रूप से मूल्यांकन कर सकें.

Leave a comment