सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को न्यायोचित और सम्मानजनक बताया पब्लिक पोलिटिकल पार्टी ने

देश की सर्वोच्च अदालत यानि सुप्रीम कोर्ट ने राजनीतिक दलों के प्रमुखों के ख़िलाफ़ अवमानना की कार्रवाई करने की याचिका को खारिज करके न्याय का सिर ऊंचा किया है। ऐसा कहते हुए पब्लिक पॉलीटिकल पार्टी ने न्यायालय के फैसले का स्वागत किया और इसे न्यायोचित करार दिया । पब्लिक पॉलीटिकल पार्टी के प्रवक्ता ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में राजनीति के अपराधीकरण को रोकने के लिए जारी किए गए उसके दिशानिर्देशों का पालन नहीं करने के लिए राजनीतिक मुखियाओं के ख़िलाफ़ अवमानना की कार्यवाही करने संबंधी याचिका को खारिज कर दिया और कहा कि इस मामले में चुनाव आयोग के पास सक्षम और संपूर्ण अधिकार हैं । याचिका में श्रीमती सोनिया गांधी अखिलेश यादव सहित कई अन्य नेताओं के ख़िलाफ़ अवमानना की कार्रवाई की गुहार लगाई गई थी । याचिका में कहा गया था कि सुप्रीम कोर्ट ने अगस्त 2021 में जो फैसला दिया था उसका पालन राजनीतिक पार्टियों ने नहीं किया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहा गया था कि पार्टी अपने उम्मीदवारों के आपराधिक रिकॉर्ड को प्रदर्शित करें । अदालत ने यह भी कहा था कि दलों को उम्मीदवारों के चयन में 48 घंटे के भीतर या नामांकन दाखिल करने से दो सप्ताह पहले ब्यौरा छापना चाहिए।


#PublicPoliticalParty

#Congress

#ElectionCommision

#PoliitcalParty

#SoniaGhandhi

#AkhileshYadav

#SupremeCourt

#Nomination

#deepmalaSrivastva

#UP

#UPAaaaemblyElection

#PPP

#LokeshShitanshuShrivastava

Leave a comment