बिहार में नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया। 31 मंत्रियों ने राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को छोड़कर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित मंत्रिमंडल में मंत्रियों की कुल संख्या 32 हो गई। विस्तारित महागठबंधन सरकार के मंत्रियों में पिछड़ा,अति पिछड़ा का दबदबा बना है । कुल 12 मंत्री पिछड़ा वर्ग से हैं । अति पिछड़ों को मिला दें तो मंत्रियों की संख्या 15 है। मंत्रिमंडल में सबसे अधिक यादव जाति से आठ विधायक मंत्री बने हैं। इसमें राजद के साथ तो जदयू से एक मंत्री है वहीं कुर्मी व कुशवाहा समाज के तीन मंत्री बने हैं। इसमें राजद से एक तो जदयू से दो मंत्री बने हैं। मंत्रिमंडल में अल्पसंख्यकों को भी तरजीह मिली है। सवर्ण समुदाय से छह को मंत्री बनाया गया है। नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में सभी दलों ने जातीय समीकरण का ध्यान रखा है। कोशिश की गई है कि हर जाति को मंत्रिमंडल में जगह मिले। राजद ने अपने आधार वोट बैंक मुस्लिम व यादव (एमवाई ) का पूरा ख्याल रखा है। पार्टी ने यादव से सात तो तीन मुस्लिम को मंत्री बनाया है। दलित समुदाय को भी मंत्रिमंडल में उचित भागीदारी दी गई है। इस समुदाय से छह मंत्री बने हैं जिसमें राजद के दो जदयू के दो और हम व कांग्रेस से एक एक मंत्री बने हैं। सवर्ण समुदाय में सबसे ज़्यादा राजपूत बिरादरी के तीन मंत्री बने हैं। जिसमें राजद और जदयू से एक एक और एक निर्दलीय राजपूत को मंत्री बनाया गया है। भूमिहार समाज से दो मंत्री बने हैं, जिसमें राजद और जदयू के एक-एक मंत्री हैं। ब्राह्मण समुदाय से सिर्फ एक मंत्री जदयू से संजय कुमार झा बने हैं। कायस्थ समाज से कोई मंत्री नहीं है। सभी दलों ने अल्पसंख्यक समुदाय में मुस्लिमों पर बड़ा दांव लगाया है। कुल 5 मुस्लिम मंत्री बनाए गए हैं जिसमें राजद से तीन जदयू व कांग्रेसी एक एक हैं। जातीय समीकरण साधने के सभी प्रयास नवगठित मंत्रिमंडल में हुए हैं। राजद में रघुवंश प्रसाद सिंह और जगदानंद सिंह राजपूत चेहरे रहे हैं। अब सुधाकर सिंह को लाया गया है वहीं अनंत सिंह सज़ायाफ्ता हैं तो भूमिहार जाति के बतौर प्रतिनिधि कार्तिक सिंह मंत्री बनाए गए हैं। रामचंद्र पूर्वे पहले राजद में वैश्य चेहरा रहे हैं। उनकी जगह अब कम उम्र के समीर कुमार महासेठ को लाया गया है। कांग्रेस ने भी नए चेहरे दिए हैं। मुस्लिम और दलित चेहरों को तवज्जो देकर इस दल ने संदेश दिया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ब्राह्मण तो विधायक दल के नेता भूमिहार हैं। जो भी 12 पहली बार मंत्री बने हैं। वह राजद कांग्रेस को कोटे के हैं। जदयू और हमने अपने पुराने चेहरों पर ही भरोसा जताया है ऐसे में पब्लिक पॉलीटिकल पार्टी बिहार में सरकार के गठन में सवर्णों के पिछ्ड़े बनने पर अपनी चिंता प्रकट करती है।
#PPP
#PublicPoliticalParty
#LokeshShitanshuShrivastava
#DeepmalaSrivastva
#Bihar
#Nitishkumar
#CMNitishKumar
#TejashwiYadav
#VoteBank
#RJD
#JDU
#Congress
