बिहार में एक राजनीतिक उलटफेर के तहत भाजपा सत्ता से बाहर क्या हुई कि उसके लोग तिलमिला गए हैं और उन्होंने अपनी खुन्नस निकालना शुरू कर दिया है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनते ही भाजपा ने कानून व्यवस्था की स्थिति को और तेजस्वी यादव को मुद्दा बनाना शुरू कर दिया है। बिहार में जंगलराज रिटर्न वापसी का आरोप लगाते हुए भाजपा प्रवक्ता ने पिछले दो दिनों में राज्य में हुई आपराधिक घटनाओं का ब्यौरा देते हुए उन्हें निशाना बनाया। संबित पात्रा ने कहा कि गृह विभाग पास नहीं होने के बावजूद भाजपा राज्य में कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने पर अधिक थी लेकिन सरकार से उसके बाहर जाते ही स्थिति तेजी से बिगड़ने लगी है। संबित पात्रा ने कहा कि बिहार में जंगलराज का नामकरण खुद नीतीश कुमार ने राजग सरकार के दौरान कानून व्यवस्था की खराब स्थिति के लिए किया था। राजद के साथ आने के बाद नीतीश सरकार में वही जंगल राज दिखने लगा है। उन्होंने कहा कि ये महज़ आरोप नहीं है। बल्कि दो दिनों में एक दर्जन से अधिक आपराधिक घटनाएं इसके प्रमाण हैं। दो दिनों की घटनाओं का ज़िक्र करते हुए उन्होंने पत्रकार की हत्या, एक पुजारी का सिर काटा जाना , लड़की के साथ दुष्कर्म , ज़हरीली शराब पीने से छह लोगों की हुई मौत का हवाला दिया। इसके साथ ही संबित पात्रा ने दस लाख नौकरी देने के वादे से पीछे हटने पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को आड़े हाथों लिया, उनके अनुसार खुद तेजस्वी यादव कह रहे हैं कि दस लाख नौकरी देने का वादा उन्होंने मुख्यमंत्री बनने की स्थिति में किया था लेकिन अभी तो सिर्फ उपमुख्यमंत्री बने हैं इसलिए इस वादे को पूरा नहीं कर सकते। संबित ने कहा कि विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव और राजद का मुख्य नारा ही दस लाख नौकरी देना था।
पब्लिक पोलिटिकल पार्टी के फाउंडर अध्यक्ष लोकेश शीतांशु श्रीवास्तव और राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपमाला श्रीवास्तव ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि कल तक जब वो सत्ता में थे तो बिहार में उन्हें कोई जंगल राज दिखाई नहीं देता था लेकिन जैसे ही उनके पास से सत्ता गई वैसे ही दो चार दिनों में वहां उन्हें जंगल राज दिखने लगा। भाजपा की यह सत्ता लोलुपता की नीति सब देख रहें हैं जब वह खुद सत्ता के लिए सारे हथकंडे अपनाते हुए नीचे गिर जाती है तो उसे लोकतंत्र का नाम देती है लेकिन जब वही उसके साथ होता है तो उसे जंगल राज और अलोकतांत्रिक दिखने लगता है। ये शर्मनाक है। और पतित राजनीति का प्रतीक भी है।
#PPP
#PublicPoliticalParty
#LokeshShitanshuShrivastava
#DeepmalaSrivastva
#Bihar
#Nitishkumar
#BJP
#TejashwiYadav
#SambitPatra
#Jungleraj
#BiharJungleraj
#AssemblyElection
