भारतीय जनता पार्टी किस किस तरह के खेल खेल रही है इसका चर्चा हम सब अखबारों में देख रहे हैं भारतीय जनता पार्टी ने अभी हाल फिलहाल ही में हिमाचल प्रदेश के हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने का फ़ैसला किया है। और भाजपा कह रही है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसले से बीजेपी को हिमाचल प्रदेश चुनाव में लाभ की उम्मीद है। हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य की लगभग 9 विधानसभा सीटों पर हाटी समुदाय के लोग चुनाव को बड़ा प्रभावित करते हैं। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि ट्रांस गिरी क्षेत्र के लोगों की पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के लोगों के समान अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है। इन क्षेत्रों की संस्कृति और भौगोलिक स्थिति एक दूसरे से मिलती है। इससे क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति और परंपरा का संवर्धन होगा। और विकास को नई गति मिलेगी। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष कश्यप ने कहा कि राज्य में जब से प्रेम कुमार धूमल की नेतृत्व वाली बीजेपी की सरकार आई तो उसने इन समुदाय को अनुसूचित जनजाति में शामिल किया है। जिससे विशेष योजनाओं का लाभ मिलेगा, अतिरिक्त फंड मिलेगा। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार हाटी समुदाय की आबादी लगभग ढाई लाख है, अब यह आबादी लगभग 3 लाख हो गई है। हाटी समुदाय की मांग पूरी होने से शिलाई,पांवटा साहिब, रेणुका और पच्छाद विधानसभा पर सीधा प्रभाव पड़ेगा।
पब्लिक पॉलीटिकल पार्टी का कहना है कि चुनावी लाभ को देखते हुए इस तरह से अनुसूचित जनजाति में शामिल करना सरासर गलत और अलोकतांत्रिक है। इस तरह से जाति कार्ड खेलने के लिए पब्लिक पॉलीटिकल पार्टी भारतीय जनता पार्टी की आलोचना करती है |

#PPP

#PublicPoliticalParty

#LokeshShitanshuShrivastava

#DeepmalaSrivastva

#BJP

#HimachalPradesh

#Scheduledtribe

#Centralcabinet

#AssemblyElections

#CMJairamThakur

#Uttarakhand

#Haticommunity

Leave a comment