नई दिल्ली।
देश के लिए बढ़ती जनसंख्या एक समस्या रही है। तो इसके लिए भारत सरकार को आरंभ में ही एक ठोस नीति बनानी चाहिए थी। और इसके लिए सरकारों को कार्य करना चाहिए था न कि यह विषय कोर्ट में जाने का है। पब्लिक पॉलीटिकल पार्टी के राष्ट्रीय फाउंडर लोकेश शितांशू श्रीवास्तव ने अपने वक्तव्य में कहा है कि जनसंख्या नियंत्रण पर सरकार को ठोस नीति बनाकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने अपने विचार इस संदर्भ में प्रस्तुत किए हैं कि सुप्रीम कोर्ट ने जनसंख्या नियंत्रण के कानून बनाने और दो बच्चे के नीति लागू करने की मांग वाली याचिका पर आगे सुनवाई जारी रखने के प्रति अनिच्छा जताते हुए मामले को बंद करने की बात कही है। कोर्ट में तर्क दिया गया कि बहुत सी समस्याओं का मूल जनसंख्या विस्फोट है लेकिन कोर्ट ने कहा कि प्रत्येक समाज में कोई न कोई समस्या होती है। इस पर सरकार नीतिगत निर्णय ले। लोकेश शितांशू श्रीवास्तव ने स्पष्ट कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के संबंध में भारत सरकार को नीति बनानी चाहिए उसके लिए बार बार सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाना उचित नहीं।
#PPP
#PublicPoliticalParty
#LokeshShitanshuShrivastava
#DeepmalaSrivastva
#populationcontrol
#depopulationagenda
#covid
#depopulation
#population
#worldpopulationday
#governmentcorruption
