नई दिल्ली/अहमदाबाद
गुजरात में भाजपा की जो यात्रा नड्डा कर रहे हैं उसका असल उद्देश्य आदिवासी वोटरों को साधना है। क्योंकि आदिवासी वोटर परंपरागत रूप से कांग्रेस को वोट देते आए हैं, और अब आम आदमी पार्टी इन वोटरों को लुभाने में जुटी है। इसलिए भाजपा अपना ये हथकंडा अपना रही है। चूंकि गुजरात में इस साल के अंत तक होने वाले विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को आम आदमी पार्टी से कड़ी चुनौती मिलती दिखाई दे रही है। आप नेताओं की जनसभाओं में होने वाली भीड़ ने भाजपा ‘थिंकटैंक’ की चिंताएं बढ़ा दी हैं। ऐसे में वोटरों को साधने के लिए भाजपा ने अपना हथकंडा जिसे वह अपनी भाषा में मास्टर स्ट्रोक मान रही है चला है।
ज्ञात रहे कि भारतीय जनता पार्टी ने राज्य के महेसाणा से ‘गुजरात गौरव यात्रा’ का शुभारंभ किया। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यात्रा को रवाना किया। इस दौरान कई नेता मौजूद रहे। बता दें, यह यात्रा पांच अलग-अलग मार्गों पर निकाली जाएगी। इस दौरान जेपी नड्डा ने कहा, ‘गौरव यात्रा’ सिर्फ गुजरात के लिए नहीं है, यह पूरे भारत का गौरव स्थापित करने की यात्रा है।
नड्डा ने कांग्रेस पार्टी पर आरोपों का हमला बोलते हुए कहा, कांग्रेस ने वर्षों तक क्या किया? भाइयों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा किया, एक-दूसरे के ख़िलाफ़ क्षेत्र और जहां पानी की जरूरत थी वहां पानी की आपूर्ति नहीं की। जो विकास की यात्रा चलानी थी उसे अटकाया, भटकाया और लटकाया। लेकिन अब वे खुद फंस गए हैं।
पब्लिक पॉलीटिकल पार्टी का मानना है कि भाजपा की इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य आदिवासी वोटरों को साधना है। दरअसल, आदिवासी वोटर परंपरागत रूप से कांग्रेस को वोट देते आए हैं, अब आम आदमी पार्टी इन वोटरों को लुभाने में जुटी है। ऐसे में भाजपा ने अपनी यात्रा के लिए जिन मार्गों को चुना है, उनका उद्देश्य ऐसे ही वोटरों पर अपनी पकड़ को मजबूत बनाना है। इससे पहले भी 2002 में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2002 सांप्रदायिक दंगों के बाद यह यात्रा निकाली थी। इसके बाद 2017 के चुनावों में भी इसी तरह की यात्रा लॉन्च की गई थी। 2002 में, भाजपा ने कुल 182 सीटों में से 127 सीटें जीती थीं। वहीं, 2017 में पार्टी को 99 और कांग्रेस को 77 सीटें मिली थीं।
पब्लिक पॉलीटिकल पार्टी का मानना है कि इस तरह से राजनीतिक हितों के लिए यात्राएं निकालना और उन्हें गौरव जैसा नाम देना ये सब भाजपा का नाटक ही है।
#PPP
#PublicPoliticalParty
#LokeshShitanshuShrivastava
#DeepmalaSrivastva
#GujratElection
#GujratElection2022
#GujratJodoYatra
#BjpGujratJodoyatra
#BJP
#AmitshahRally
#BJPElection
