नई दिल्ली।
सवर्णों की अपनी पार्टी पब्लिक पॉलीटिकल पार्टी ने वैश्विक भूख सूचकांक 2022 में भारत के 107वें स्थान पर रहने को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि आख़िर आरएसएस और भाजपा कब तक सच्चाई से मुंह मोड़ कर जनता को गुमराह करके भारत को कमज़ोर करने का काम करते रहेंगे। वैश्विक भूख सूचकांक 2022 में भारत की स्थिति और खराब हुई है तथा वह 121 देशों में 107वें नंबर पर है। जबकि बच्चों में चाइल्ड वेस्टिंग रेट ऊंचाई के हिसाब से कम वजन 19.3% है जो दुनिया के किसी भी देश से सबसे अधिक है।
पब्लिक पॉलीटिकल पार्टी के संस्थापक लोकेश शितांशू श्रीवास्तव ने कहा है कि भूख और कुपोषण में भारत 121 देशों में 107वें स्थान पर है। और देश के मुखिया जनता को विकास का झुनझुना दिखा रहे हैं। और शायद अब इस मामले में भी प्रधानमंत्री और उनके मंत्री कहेंगे कि भारत में भुखमरी नहीं बढ़ रही है बल्कि दूसरे देशों में लोगों को भूख ही नहीं लग रही है। श्रीवास्तव ने कहा कि आरएसएस भाजपा कब तक वास्तविकता से हटा कर जनता को गुमराह करके देश को कमज़ोर करने का काम करेगी। केंद्र सरकार ने इस रिपोर्ट पर जो प्रतिक्रिया दी है वह भी खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसी ही है। सरकार कह रही है कि वैश्विक भूख सूचकांक 2022 में भारत को 107वें स्थान पर रखना, देश की छवि को, एक राष्ट्र जो अपनी आबादी की खाद्य सुरक्षा और पोषण संबंधी आवश्यकताओं को पूरा नहीं करता है के रूप में ख़राब किए जाने के निरंतर प्रयास का हिस्सा है। वैश्विक भूख सूचकांक के जरिए वैश्विक क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर ग्रुप पर नज़र रखी जाती है और उसकी गणना की जाती है।
#PPP
#PublicPoliticalParty
#LokeshShitanshuShrivastava
#DeepmalaSrivastva
#SwarnaParty
#globalhungerindex
#RSS
#BJP
#childvestingrateheight
#Hunger
#foodsecurity
