ग्रेटर नोएडा।
ज़मीन अधिग्रहण से प्रभावित सभी किसानों को बड़ा मुआवजा व अन्य सुविधाएं दिए जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन का यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट के पास जो अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है उसका समर्थन करते हुए पब्लिक पोलिटिकल पार्टी ने किसानों की मांगों को तुरंत पूरा करने को कहा है।
पब्लिक पॉलीटिकल पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती दीपमाला श्रीवास्तव ने कहा है कि देश का किसान अगर परेशान है तो फ़िर कैसी दिवाली-? उन्होंने कहा देश के अन्नदाता के साथ खड़ी उनकी पब्लिक पॉलीटिकल पार्टी उनकी मांगों, धरना और फ़ैसलों का समर्थन करती है। ज्ञात रहे कि पिछले दिनों हुई पंचायत में किसानों ने रणनीति बनाई है कि मांगे पूरी न होने पर किसान धरना स्थल पर ही दिवाली मनाएंगे। किसानों के नेताओं, प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा,पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पवन खटाना, सुनील प्रधान सहित अनेक लोगों ने कहा है कि किसान मजदूरों को अगर आने वाले समय में प्राधिकरण के ख़िलाफ़ आंदोलन भी करना पड़ेगा तो पीछे नहीं रहेंगे। शासन प्रशासन हमारा धरना जबरन समाप्त नहीं करा सकते। प्राधिकरण अधिकारियों के साथ वार्ता होगी, किसानों की प्रमुख मांगों 64.7% अतिरिक्त मुआवज़ा 10% भूखंड आदि का लाभ देना होगा। किसानों को उनका हक दिलाने के लिए आंदोलन जारी रहेगा।

#PPP

#PublicPoliticalParty

#LokeshShitanshuShrivastava

#DeepmalaSrivastva

#landacquisition

#farmer

#Farmer

Leave a comment