नई दिल्ली।
पब्लिक पॉलीटिकल पार्टी के फाउंडर लोकेश शितांशू श्रीवास्तव ने कहा कि पटाखों पर रोक एक अंतरराष्ट्रीय साज़िश है अगर ध्यान से देखा जाए तो भारतवर्ष में जब दीपावली बनाई जाती है तो दीपावली के कुल खर्चे में 20 से 25 परसेंट तक का बजट पटाखों के लिए होता है लेकिन अगर बहुराष्ट्रीय कंपनियां पटाखों पर रोक लगवा देती हैं तो वह बजट किसी अन्य चीजों पर खर्च होगा जिसका लाभ प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से उन्हीं के पास जाएगा। माता-पिता भी बच्चों को इसी तरह से समझाने लगे हैं कि बेटा पटाखों की जगह कुछ और चीज़ ले लो। यह जो दूसरी चीजें हैं इसका लाभ बहुराष्ट्रीय कंपनियों के पास ही जाता है जबकि पटाखा छोटे-छोटे घरेलू उद्योग, ग्राम उद्योग, गृह उद्योग बनाते हैं। जिसका लाभ बड़ी कंपनियों को नहीं मिलता है और देश समाज के छोटे-छोटे लोगों के पास पहुंचता है। तमिलनाडु का शिवकाशी पटाखों का एक बड़ा केंद्र है।
ये सब समाप्त करके बहुराष्ट्रीय कंपनियां स्वयं अपना माल और वर्चस्व स्थापित करना चाहतीं हैं। और भारतीय उद्योग और बाज़ार को अपना शिकार बनाने की साज़िशें करती हैं।
#PPP
#PublicPoliticalParty
#LokeshShitanshuShrivastava
#DeepmalaSrivastva
#internationalconspiracy
#HappyDiwali
#firecrackersban
#firecrackersbanconspriracy
#Tamilnaddu
#multinationalcorporations
#Shivakasi
