नई दिल्ली ।
सवर्ण समाज की अपनी पार्टी पब्लिक पोलिटिकल पार्टी ने दिल्ली पुलिस की आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले लोगों के ख़िलाफ़ की कार्रवाई को उचित बताते हुए इसकी तारीफ़ की है। चुनावों के मद्देनज़र चुनाव आचार संहिता के लागू रहने पर की गई कार्रवाई में उत्तर पूर्वी ज़िला पुलिस ने आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में चार आप नेताओं के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज किया है। चारों ही मामले होल्डिंग लगाने को लेकर दर्ज किए हैं। पुलिस ने इन होर्डिंग को ज़ब्त कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जो भी चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करेगा, उसके ख़िलाफ़ एक्शन लिया जाएगा। पहला मामला भजनपुरा थाने में दर्ज हुआ। यहां सोमवार को पुलिस की टीम गश्त करते हुए विजय पार्क में पहुंची तो देखा कि बिजली के खंबे पर आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता ने पोस्टर और होर्डिंग का अंबार लगाया हुआ है। जिस पर कार्यवाही की गई है।
#PPP
#PublicPoliticalParty
#LokeshShitanshuShrivastava
#DeepmalaSrivastva
#McdElection
#Mcdelction2022
#election2022
#DelhiElection
#Delhimcdelection
#Delhimcdelection2022
