नई दिल्ली।
सवर्ण समाज और देश हित वाली पब्लिक पोलिटिकल पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती दीपमाला श्रीवास्तव ने कहा है कि हालांकि महामारी से बचने के लिए बचाव आवश्यक है लेकिन प्रतिबंध ऐसे होने चाहिएं कि जिन्हें लोग बर्दाश्त कर सकें, अन्यथा मानव जीवन दुभर हो जाता है और फिर ऐसा ही विरोध होता है जैसा चीन में देखने को मिला है। ज्ञात रहे कि
चीन देश में कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए लागू किए गए कड़े प्रतिबंधों के ख़िलाफ़ देशभर में प्रदर्शन तेज़ हो गए हैं। इस बीच, देश में संक्रमण के मामलों में भी इज़ाफ़ा देखा गया है। रविवार को करीब 40,000 नए मामले सामने आए। यूनिवर्सिटी के छात्रों ने सफेद काग़ज़ लेकर मूक प्रदर्शन किया गया। पेइचिंग और नानजिंग यूनिवर्सिटी के छात्रों ने भी प्रदर्शन किया। ‘शी चिनफिंग, इस्तीफा दो और ‘कम्युनिस्ट पार्टी सत्ता छोड़ो’ जैसे नारे भी लगाए गए। चीन के उत्तर पश्चिम शहर उरुमची में प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि नियमों की वजह से एक टावर में लगी आग के दौरान दस लोगों की मौत हो गई।
#PPP
#publicpoliticalparty
#lokeshshitanshushrivastava
#deepmalasrivastva
#SwaranSamaj
#Mahamari
#Chiana
#Covid-19
#corona
#ChiChinfing
