नई दिल्ली।
देश के प्रथम राष्ट्रपति और पब्लिक पोलिटिकल पार्टी के पितामह डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनाते हुए पब्लिक पोलिटिकल पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती दीपमाला श्रीवास्तव ने कहा कि हमारे पितामह और युगपुरुष डॉ राजेंद्र प्रसाद को देश के संविधान का वास्तविक संविधान निर्माता घोषित किया जाए। क्योंकि डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने संविधान सभा के अध्यक्ष के रूप में जो अपना योगदान दिया वह बहुत विद्वता भरा और कभी न भुलाए जाने वाला है। संविधान निर्माण में डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने जिस तरह सबको साथ लेकर अपनी अद्भुत क्षमता का प्रदर्शन किया वह आज हम सब के सामने भारतीय संविधान के रूप में मौजूद है। भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। यह संविधान तैयार करने के लिए संविधान सभा का गठन किया गया था संविधान सभा का गठन जुलाई 1946 में किया गया जिसमें कुल सदस्यों की संख्या 389 थी।
संविधान सभा की प्रथम बैठक दिल्ली में ही 9 दिसंबर 1946 को हुई और उसमें सच्चिदानंद सिन्हा को अस्थाई अध्यक्ष चुना गया लेकिन 2 दिनों के बाद ही 11 दिसंबर 1946 को डॉ राजेंद्र प्रसाद संविधान सभा के स्थाई अध्यक्ष चुने गए।
संविधान निर्माण की प्रक्रिया में कुल 2 वर्ष 11 महीने में 18 दिन लगे और इसमें लगभग 6.4 करोड़ों रुपए खर्च हुए। संविधान के प्रारूप पर कुल 114 दिनों तक बहस हुई। संविधान को जब 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा पारित किया गया तब इसमें कुल 22 भाग 395 अनुच्छेद और अनुसूचियां थी लेकिन वर्तमान समय में संविधान में 25 भाग 395 अनुच्छेद और 12 अनुसूचियां हैं।
संविधान सभा की अंतिम बैठक 24 जनवरी 1950 को हुई थी और उसी दिन संविधान सभा द्वारा डॉ राजेंद्र प्रसाद को भारत का प्रथम राष्ट्रपति चुना गया।
डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भारतीय संविधान निर्मात्री सभा के अध्यक्ष के रूप में संविधान के निर्माण में जो अहम् भूमिका निभाई उसके आधार पर ही भारत एक प्रभुत्व संपन्न लोकतांत्रिक गणराज्य बनकर आज हमारे सामने है। राष्ट्र के राष्ट्रपति पद को दो बार उन्होंने सुशोभित किया। कायस्थ कुलश्रेष्ठ डॉ. राजेंद्र प्रसाद के देश के प्रति किए गए योगदान व सेवा की बातें समाज तक पहुंचाना ही पब्लिक पोलिटिकल पार्टी का कर्तव्य है। कायस्थ होना ही यह साबित नहीं करता कि देश के प्रति उनका समर्पण है, बल्कि सवर्णों, कायस्थों द्वारा देश के लिए किए गए योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। पब्लिक पोलिटिकल पार्टी ये कहते हुए गर्व महसूस करती है कि जिस संविधान पर भारत खड़ा है और विश्व में अपने विशाल लोकतंत्र के झंडे गाड़ रहा है उस भारतीय संविधान के वास्तविक संविधान निर्माता डाक्टर राजेंद्र प्रसाद ही हैं। जिन्हें हम सब नमन करते हैं।

#PPP

#PublicPoliticalParty

#LokeshShitanshuShrivastava

#DeepmalaSrivastva

#DrRajendraPrasad

#YugpurushRajendraPrasad

#RajendraPrasadJayanti

#democraticrepublic

#ConstituentAssembly

#SachchidanandSinha

Leave a comment