नई दिल्ली।
कांग्रेस नेता और हिमाचल के प्रभारी राजीव शुक्ला ने प्रियंका गांधी को जीत का बड़ा श्रेय दिया। शुक्ला ने कहा कि”इस जीत में उनके (प्रियंका गांधी के) ‘कठिन परिश्रम’ का अहम योगदान है।” चुनाव अभियान प्रभारी के तौर पर प्रियंका गांधी को मिली ये पहली कामयाबी है। प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में भी चुनाव अभियान की प्रभारी थीं लेकिन वहां पार्टी को करारी हार झेलनी पड़ी थी। कांग्रेसी नेता आनंद शर्मा ने भी प्रियंका गांधी की सराहना की है। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि प्रियंका गांधी ने सिरमौर, कांगड़ा, सोलन और ऊना की रैलियों में अग्निपथ, महंगाई, बेरोज़गारी और पुरानी पेंशन स्कीम के मुद्दे उठाए जिससे सफलता प्राप्त हुई। उधर नतीजे आने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्यपाल को अपना इस्तीफ़ा सौंपते हुए कहा है कि वो जनादेश का सम्मान करते हैं। ठाकुर ने कहा कि वो उम्मीद करते हैं कि नई सरकार अपने वादे पूरे करेगी। उन्होंने कहा है कि”हम दलगत राजनीति से ऊपर उठकर रचनात्मक सहयोग देंगे लेकिन जहां हमें लगेगा कि राज्य के हितों को अनदेखा किया जा रहा है, हम लोगों के बीच मुद्दे उठाएंगे।”
कांग्रेस उम्मीदवार आशा कुमारी डलहौजी सीट पर बीजेपी के डीएस ठाकुर से चुनाव हार गईं। वो छह बार विधायक रह चुकी हैं और कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में उनका नाम भी लिया जा रहा था। कई जानकारों का मानना है कि नादौन से विधायक चुने गए सुखविंदर सिंह भी मुख्यमंत्री पद की रेस में हैं। सुखविंदर चुनाव अभियान कमेटी के प्रमुख हैं। वे पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष भी रह चुके हैं और दशकों के राज्य की राजनीति में अहम भूमिका निभाते आए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह शिमला सीट से फिर से निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने बीजेपी के रवि कुमार मेहता को 13 हज़ार से ज़्यादा वोटों से मात दी है। मुख्यमंत्री पद पर विक्रमादित्य की दावेदारी अहम बताई जा रही है। विक्रमादित्य की मां और कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में हैं। नतीजे आने के बाद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि मैंने विपरीत परिस्थितियों के बीच चुनाव में जीत हासिल की।
#PPP
#PublicPoliticalParty
#LokeshShitanshuShrivastava
#DeepmalaSrivastva
#CongressLeader
#Himachalpardeshelection
#Jairamrameshthakur
#election2022
#congress
#Rajivshukla
#PriyankaGandhi
#Uttarpardesh
#Sirmour
#CongressvsBJP
#ShimlaSheat
#PratibhaSingh
#SukhvinderSingh
#Himachalpardeshcm
