नई दिल्ली।
दिल्ली नगर निगम चुनावों में यूं तो आम आदमी पार्टी के सबसे अधिक पार्षद चुन कर आए हैं लेकिन कुछ उम्मीदवारों को लोगों ने कांग्रेस पार्टी से भी जिताया है और यकीनन ये माना जा रहा है कि आप और भाजपा से नाराज़ लोगों ने इन कांग्रेस पार्टी के इन उम्मीदवारों को जीता कर पार्षद चुना है। लेकिन दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष अली मेहंदी सहित तीन कांग्रेसी पार्षदों ने आम आदमी पार्टी में शामिल होने की घोषणा कर दी, इनमें मुस्तफाबाद से सबिला बेगम और ब्रिजपुरी वार्ड से नाज़िया खातून भी शामिल थीं। बस जैसे ही क्षेत्र के लोगों को पता चला वैसे ही उन्होंने इसका तेज़ी से विरोध किया। और इनके ख़िलाफ़ देर शाम के बाद तक न सिर्फ प्रदर्शन और नारेबाजी की बल्कि इन पार्षदों के पुतले भी जलाए। इसके कुछ घंटों के बाद इन कांग्रेसी पार्षदों के पुनः कांग्रेस पार्टी में वापसी की ख़बर आ गई।
अली मेहंदी बोले ने कहा कि मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई। मुझे कोई पद नहीं चाहिए। मैं कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता हूं।
आम आदमी पार्टी में शामिल होने के कुछ घंटों बाद ही दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष अली मेहंदी और दो नवनिर्वाचित पार्षदों के कांग्रेस पार्टी में लौट आने की ख़बर आई। मेहंदी ने शुक्रवार की देर रात यानि लगभग 1:25 बजे वीडियो जारी करके इसकी जानकारी सार्वजनिक की। कांग्रेस के ये नेता 9 दिसंबर को आप में शामिल हो गए थे।
अली मेहंदी ने ट्वीट किया कि मैं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का कार्यकर्ता था और रहूंगा। मुझसे बहुत बड़ी गलती हुई है। मैं राहुल, प्रियंका, क्षेत्रों के लोगों और कांग्रेस पार्टी से माफ़ी मांगता हूं। कांग्रेस पार्टी मेरे दिल में है। उन्होंने यह भी कहा कि मुस्तफाबाद से पार्षद सबिला बेगम और बृजपुरी से नाजिया खातून, जो उनके साथ आप में शामिल हुई थीं, उनकी भी कांग्रेस में वापसी हो गई है।
आपको बता दें कि जैसे ही ये खबर क्षेत्र के लोगों को मिली थी लोगों का ग़ुस्सा फूट रहा था। और उन्होंने सड़कों और गलियों में आकर इसका विरोध किया। देर रात तक इनके ख़िलाफ़ नारेबाज़ी और पुतला दहन किया। उन्होंने कहा कि ये जनादेश के साथ गद्दारी है।
उनका मानना था कि इन सभी नेताओं को मेयर इलेक्शन में आप को फायदा पहुंचाने की गरज़ से आनन फानन में तोड़ा गया। हालांकि अब अली मेहंदी की वापसी के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
ज्ञात रहे कि दिल्ली नगर निगम में पिछले 15 साल से काबिज भाजपा का पत्ता साफ हो गया है। आप ने यहां बहुमत से जीत दर्ज की है। पार्टी को 250 सीटों वाले नगर निगम में 134 सीटें मिली हैं, जो बहुमत से 8 ज़्यादा हैं। भाजपा के 104 और कांग्रेस के 9 उम्मीदवार जीते हैं। 3 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों की जीत हुई है। लेकिन अचानक कांग्रेस के पार्षद कांग्रेस का हाथ छोड़कर आम आदमी पार्टी के साथ चले गए थे। जिन्हें जनता के भारी दबाव और विरोध के कारण वापस आने को मजबूर होना पड़ा है।

#PPP

#PublicPoliticalParty

#LokeshShitanshuShrivastava

#DeepmalaSrivastva

#aap

#CongresMLA

#Congress

#Aamadamiparty

#Rahulgandhi

#congressvsbjp

#CongressParty

#AliMehadi

#Mustafabad

#SabilaBegam

#BrijPuri

#NaziaKhatun

#RahulGnadhi

#PriyankaGandhi

#MCDElection

Leave a comment