
पब्लिक पोलिटिकल पार्टी निकालने जा रही है सवर्ण जोड़ो यात्रा : श्रीमती दीपमाला श्रीवास्तव
नई दिल्ली।
पिछले अनेक वर्षों से देशभर में जनहित में जनसेवा और राष्ट्र हित में कार्य कर रही पब्लिक पॉलीटिकल पार्टी अब उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश में राज्य स्तर पर पूरी गंभीरता और तत्परता से जुट रही है, ताकि शीघ्र ही उसे राज्य स्तरीय पार्टी होने का दर्जा प्राप्त हो सके।
साथ ही साथ पब्लिक पोलिटिकल पार्टी एक सवर्ण जोड़ो यात्रा भी निकालने जा रही है जो देश के कई बड़े शहरों और राज्यों से होकर जाएगी और सभी सवर्णों को एकजुट करने तथा एक प्लेटफार्म पर लाने का कार्य करेगी।
पब्लिक पॉलीटिकल पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय पर आयोजित एक बैठक में पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों और नेताओं ने इसका निर्णय लिया है। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती दीपमाला श्रीवास्तव ने कई लोगों को इसकी ज़िम्मेदारी सौंपी और कहा कि लगातार पार्टी की सदस्यता का अभियान चलाया जाए। चुनाव रणनीति बनाई जाए। उन्होंने कहा कि पार्टी लगातार नई दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश और कई राज्यों में कार्य करती रही है। जंतर मंतर दिल्ली में जन मुद्दों पर धरना प्रदर्शन करती रही है लेकिन अब वह उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश में राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त करने के लिए और तेज़ी से कार्य करेगी। जिसमें सवर्ण जोड़ो यात्रा का निकालना भी शामिल है।पब्लिक पोलिटिकल पार्टी ने अब तक दर्जनों ऐसे कार्य किए हैं जो सवर्ण समाज और जनमानस की भलाई के हैं। पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग के लिए जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन किया गया तो फ़िल्म थैंक गॉड पर प्रतिबंध की मांग उठाई गई क्योंकि उसमें भगवान का अपमान किया गया था। पब्लिक पॉलिटिकल पार्टी (पपोपा) भारत की उभरती हुई राजनीतिक पार्टी है। जिसकी स्थापना 3 जून 2011 को फाउंडर लोकेश शीतांशु श्रीवास्तव ने उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ ज़िले में की। परमपिता मनु को अपना धर्म पिता एवं डॉ राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव को अपना आदर्श पुरुष मानने वाली पार्टी, मूलतः राष्ट्रवाद, समानतावाद एवं सवर्णवाद के सिद्धांतों पर अग्रसर है। पपोपा का मुख्य मिशन ‘सवर्ण उत्थान’ है। पपोपा ने 2017 में अपना पहला विधान सभा चुनाव उत्तर प्रदेश से एवं 2018 में मध्य प्रदेश से लड़ा। वर्तमान में पपोपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री दीपमाला श्रीवास्तव हैं। और अब पार्टी अपने को और अधिक मज़बूत बनाने के साथ साथ देश के कई राज्यों में “सवर्ण जोड़ों यात्रा” निकालने जा रही है। जो सवर्ण समाज के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
#PPP
#PublicPoliticalParty
#LokeshShitanshuShrivastava
#DeepmalaSrivastva
#MadhyaPradesh
##SawranJodoYatra
#electionstrategy
#NewDelhi
#Bihar
#Jantarmantar
#Nationalism
#Socialism
#Savarnaism
#Pratapgarhdistrict
#ThankGod
#OldPensionscheme
