नई दिल्ली।
ये कितने आश्चर्य और दुख की बात है कि देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पता है कि देश में समुद्र मार्ग से बड़े पैमाने पर मादक पदार्थों की तस्करी हो रही है लेकिन यह लोग सरकार में रहते हुए भी इसे रोक नहीं पा रहे हैं।
पब्लिक पोलिटिकल पार्टी ने कहा है कि सरकार द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी को नहीं रोक पाना उसकी पूरी तरह से असफलता का प्रमाण है। पार्टी अध्यक्षा श्रीमती दीपमाला श्रीवास्तव ने अपने बयान में कहा है कि एक तरफ़ तो मंत्री निर्मला सीतारमण सदन में कहती हैं कि देश में मादक पदार्थों की बड़ी मात्रा में तस्करी समुद्री मार्ग से की जा रही है। और दूसरी ओर वे और उनकी सरकार इसे रोक नहीं पा रही है। ज्ञात रहे कि राज्यसभा में एक प्रश्न के उत्तर में मंत्री ने कहा है कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो से प्राप्त जानकारी के अनुसार समुद्री मार्ग से तस्करी किए जाने वाले मादक पदार्थों में मुख्य रूप से हेरोइन, कोकीन, हशीश और एंफेटामाइन प्रकार के उत्तेजक (एटीएस) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि चालू वर्ष में 30 नवंबर तक ज़ब्त की गई 3017 किलोग्राम हेरोइन में से 55% समुद्री मार्ग से पहुंची थी। इसी तरह ज़ब्त की गई 122 किलो कोकीन में से 84% यानी 103 किलो कोकीन समुद्री मार्ग से तस्करी कर यहां लाई गई थी।
इन सबके बावजूद वर्तमान सरकार इस तस्करी को रोकने में असफल हो रही है।

#PPP

#PublicPoliticalParty

#LokeshShitanshuShrivastava

#searoute

#BjpGoverment

#PMModiGovernment

#Narendramodi

#FinanceMinister

#NirmalaSitharaman

#smuggling

#Smugsmuggling

#NarcoticsControlBureau

#heroin

Leave a comment