राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती दीपमाला श्रीवास्तव ने कहा कि फिल्म में रामायण और भगवान राम का अपमान किया गया है।
नई दिल्ली।
फिल्म आदिपुरुष के रिलीज़ होने के साथ ही धार्मिक और सनातनी हिन्दुओं ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया है। सवर्ण समाज और देश की संस्कृति की रक्षा करने वाली पब्लिक पोलिटिकल पार्टी ने इस फिल्म को धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली बताते हुए इसे प्रतिबंधित करने को कहा है और लोगों से अपील की है कि वह इस हिंदू विरोधी फिल्म का बहिष्कार करें।
ज्ञात रहे कि आदिपुरुष फिल्म के निर्माता ओम राउत, प्रभास, सैफ अली खान समेत 5 लोगों के ख़िलाफ़ पहली बार 2022 में यूपी के जौनपुर में केस भी दर्ज हुआ था। फिल्म पर भगवान राम, हनुमान, सीता और रावण के चरित्रों का अभद्र चित्रण करने का आरोप लगा है। पब्लिक पोलिटिकल पार्टी ने कहा है कि फिल्म धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा रही है। पब्लिक पोलिटिकल पार्टी कार्यालय से जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि आदिपुरुष फिल्‍म को देशभर में रिलीज़ कर दिया गया है। लेकिन देश भर में इसका विरोध हो रहा है। श्रीमती दीपमाला श्रीवास्तव ने कहा है कि फिल्‍म में भगवान श्रीराम का मज़ाक उड़ाया गया है, इसलिए हम इसे तुरंत बैन करने की मांग करते हैं। क्योंकि रामायण में भगवान श्रीराम को जिस तरह से दिखाया गया है यह फिल्‍म उससे मेल नहीं खाती है और इसमें सारे चरित्र और डायलॉग को उल्टा पुल्टा करके रख दिया है। इस फिल्‍म से बडे़ पैमाने पर धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। फिल्‍म में रावण की भूमिका निभा रहे सैफ़ अली खान और हनुमान का चरित्र भी भारतीय सभ्‍यता से मेल खाता नहीं दिखता है। रावण को दाढ़ी वाला भयंकर लुक दिया गया है वो भी भावनाओं को चोट पहुंचाने वाला है। रामायण की असल कहानी से ये ज़रा भी मेल नहीं खाता है।
श्रीमती दीपमाला श्रीवास्तव ने बताया कि हमने इस तरह कि फिल्म बनाने और धार्मिक भावनाओं को आहत करने के ख़िलाफ़ पहले भी जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन किया था उस समय फिल्म थैंक गॉड पर विरोध प्रकट करते हुए फिल्म आदिपुरुष को लेकर भी अपनी चिंता और विरोध जताया था। और अब जब आदिपुरुष रिलीज़ हो गई है तो हम पूरे हिंदू भारतीय समाज से मांग करते हैं कि हिंदू भावनाओं को आहत करने वाली इस फिल्म का डटकर विरोध करें और इसे प्रतिबंधित कराएं।

#PPP

#PublicPoliticalParty

#LokeshShitanshuShrivastava

#DeepmalaSrivastva

#Adipurush

#Adipurushmovie

#Swarnsamaj

#Prabhas

#OmRau

#SaifAliKhan

#Ramayan

#Thankgod

#Adhipurushcase

Leave a comment