नई दिल्ली।
“वर्तमान समय में भारत बहुत मज़बूत स्थिति में है इसलिए भारत को सुरक्षा परिषद में स्थाई सदस्यता मिलनी चाहिए” ऐसी मांग करते हुए पब्लिक पोलिटिकल पार्टी ने कहा है कि पिछले कुछ दशकों के दौरान अलग-अलग समय पर बहुपक्षीय और वैश्विक मंचों पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की समीक्षा और संशोधन की मांग की जाती रही है और भारत संयुक्त राष्ट्र के संस्थापक सदस्यों में से एक देश है और आठ बार वो संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य रह चुका है। इसलिए उसे स्थाई सदस्यता दी जानी चाहिए।
पब्लिक पोलिटिकल पार्टी के राष्ट्रीय फाउंडर लोकेश शीतांशु श्रीवास्तव और राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने संयुक्त बयान में कहा है कि भारत की विकास गाथा, विशेष रूप से पिछले दो दशकों के दौरान विदेशों सहित अन्य कई क्षेत्रीय, वैश्विक मंचों के द्वारा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता की मांग अलग-अलग मौक़ों पर की गई है। अभी फिलहाल में न्यूज़ीलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री हेलेन क्लार्क ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता के लिए भारत की पैरवी की है।
फाउंडर लोकेश शीतांशु श्रीवास्तव ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद एक शक्तिशाली निकाय है और अब इसके विस्तार करने की ज़रूरत है। भारत दुनिया में सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। भारत भू-राजनीतिक और एक बड़ी आर्थिक ताकत है। इसलिए इसे स्थाई सदस्यता मिलनी चाहिए। उन्होंने बताया कि दुनिया में भारत की भूमिका की प्रशंसा की जाती है। परंपरागत तौर पर भारत की विदेश नीति का दृष्टिकोण किसी दूसरे देश के मामलों में हस्तक्षेप,आलोचना और आदेश नहीं देने का रहा है और वो सैद्धांतिक रूप से किसी भी अंतर-क्षेत्रीय विवाद में किसी का पक्ष लेने से परहेज़ करता है। उसकी विश्व में व्यापक रूप से सराहना की जाती है। इसलिए भारत इकलौता ऐसा देश है जिसके प्रभाव,आर्थिक दबदबे और सैन्य शक्ति को दुनिया भर के देश मानते हैं। इसलिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को स्थायी सदस्यता दी जानी चाहिए।

#PPP

#PublicPoliticalParty

#LokeshShitanshuShrivastava

#DeepmalaSrivastva

#USA

#UNO

#Internationalrelation

Leave a comment