मुख्यमंत्री और जन प्रतिनिधि, जनता के बीच पहुंच कर अपने कर्तव्य का पालन करें : श्रीमती दीपमाला श्रीवास्तव

नई दिल्ली।
राष्ट्रहित और सवर्ण समाज वाली पब्लिक पोलिटिकल पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती दीपमाला श्रीवास्तव ने कहा है कि देश भर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और जलभराव ने जगह जगह लोगों के जीवन को त्रस्त बना दिया है। देश भर से आने वाली ख़बरों ने बताया है कि प्रकृति के इस प्रकोप को लोग झेल नहीं पा रहे हैं और उनके सामने कठिन परिस्थितियां खड़ी हो गई हैं,ऐसे में सरकार, और उसके मंत्री और जनप्रतिनिधियों को अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए मैदान में यानि जनता के बीच उतरना चाहिए। और देश भर में लोगों के समक्ष आई इस विपदा में उनकी मदद करनी चाहिए।
राष्ट्रीय अध्यक्षा ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों तथा राजधानी दिल्ली का ज़िक्र करते हुए बताया कि अतिवृष्टि के दृश्यों ने दिल दहला दिया है। घर परिवार तबाह हुए हैं, अनेक परिवारों को दूसरे स्थानों पर शरण लेनी पड़ी है। नदी नालों में घर का सामान बह गया है।विगत कुछ दिनों में आकाशीय बिजली से कई स्थानों पर जन-धन की हानि हुई है। ऐसे में पीड़ितों प्रभावितों की मदद करना हम सब की नैतिक ज़िम्मेदारी है और सरकारों का कर्त्तव्य है। इसलिए सरकारों और जनप्रतिनिधियों को तुरंत जनहित कार्यों में जुट जाना चाहिए। सरकारों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर होकर युद्ध स्तर पर कार्य करना होगा। क्योंकि अगले कुछ दिनों में प्रदेश की विभिन्न नदियों के जलस्तर में भारी बढ़ोतरी होने की आशंकाएं प्रबल हो गई हैं। जिसके चलते अनेक समस्याएं और खड़ी हो सकती हैं। सिंचाई एवं जल संसाधनों के माध्यमों को राहत एवं बचाव के लिए अलर्ट रहना है।
पब्लिक पोलिटिकल पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती दीपमाला श्रीवास्तव ने अंत में सभी सामाजिक और राजनीतिक दलों से अपील की है कि वह अपने अपने स्तर से सहायता और जनहित तथा राहत कार्यों में सहयोग करें।

#PPP

#PublicPoliticalParty

#LokeshShitanshuShrivastava

#DeepmalaSrivastva

#Swarnparty

#Heavyrain

#Floods

#Uttarakhand

#Himachalpradesh

#Delhi

#YamunaRiver

#Yamunaflood

#Fllodaerlt

#Uttarpradesh

Leave a comment