पार्टी देश के विकास और किसान हित के लिए वचनबद्ध है : लोकेश शीतांशु श्रीवास्तव

नई दिल्ली।
देश के विकास और अन्नदाता किसान की उन्नति के लिए संघर्ष करने वाली पब्लिक पोलिटिकल पार्टी ने विश्वास दिलाया है कि भविष्य में जैसे ही वह सत्ता में आएगी तो किसान और कृषि विज्ञान केन्द्रों को अधिक मज़बूती प्रदान करते हुए उन्हें प्रभावशाली बनाएगी। पब्लिक पोलिटिकल पार्टी के राष्ट्रीय फाउंडर लोकेश शीतांशु श्रीवास्तव ने कहा है कि पार्टी देश के विकास और किसान हित के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि पब्लिक पोलिटिकल पार्टी के सत्ता में आते ही किसानों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने के लिए कृषि विज्ञान केंद्रों को मज़बूत और प्रभावशाली बनाया जाएगा। क्योंकि कृषि विज्ञान केंद्रों के प्रभावशाली होने से इसका लाभ किसानों को तुरंत मिलेगा। इन केंद्रों के रिक्त पदों को भरा जाएगा और ठंडे पड़े कामों को तेज़ी से पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि देश में 725 से अधिक कृषि विज्ञान केंद्र हैं। जो अभी तक आधुनिक तकनीक और सुविधाओं से वंचित हैं। उनके पास आवश्यक संसाधन भी उपलब्ध
नहीं हैं। जबकि अधिकांश संस्थान अपने संसाधनों से आय अर्जित करते हैं जिन्हें उनके विकास कार्यों पर खर्च किया जा सकता है। लेकिन अभी तक ऐसा नहीं किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि कृषि को बेहतर बनाने और किसानों को लाभ पहुंचाने का कार्य बड़े पैमाने पर किया जाना चाहिए और पब्लिक पोलिटिकल पार्टी ऐसा करेगी।

#PPP

#PublicPoliticalParty

#LokeshShitanshuShrivastava

#DeepmalaSrivastva

Leave a comment