नई दिल्ली/भोपाल
राष्ट्रीय हितों और लोगों की भलाई के लिए कार्य कर रही पब्लिक पोलिटिकल पार्टी ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। साथ ही साथ पपोपा ने, अपनी पार्टी के प्रदेश मुख्यमंत्री के रूप में मुंशीलाल सिलावट का चेहरा घोषित किया है। जो पार्टी और चुनावी स्थिति को और अधिक मज़बूत करेगा।
पब्लिक पोलिटिकल पार्टी ने पिछले दिनों मध्यप्रदेश विधानसभा के चुनावों में उतरने की घोषणा के साथ ही अपनी चुनावी सरगर्मियों को तेज़ कर दिया था। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती दीपमाला श्रीवास्तव सहित, अनेक गणमान्य पदाधिकारियों ने पूरे प्रदेश में चुनावी दौरा करने के बाद जहां अनेक पार्टी कार्यकर्ताओं को बढ़ाया, वहीं अनेक पदों पर मनोनयन भी हुए। प्रदेश के कोषाध्यक्ष के रूप में डॉक्टर धर्मेंद्र अहिरवार को नियुक्ति दी गई।
मध्यप्रदेश में जगह जगह पब्लिक पोलिटिकल पार्टी का स्वागत और अभिनन्दन हुआ। चुनावी मंथन और लोगों से जनसंपर्क के बाद पब्लिक पोलिटिकल पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में मुंशीलाल सिलावट को प्रस्तुत करते हुए पब्लिक पोलिटिकल पार्टी ने उन्हें सांची विधानसभा से चुनाव टिकट देने का फ़ैसला किया है। साथ ही उनके प्रयासों से आशा व्यक्त की है कि पार्टी अनेक सीटों पर जीत हासिल करेगी।
विधानसभा चुनावों में अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करते हुए पब्लिक पोलिटिकल पार्टी ने उम्मीदवारों का नाम घोषित कर दिया है जिनमें पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी के रूप में विजयपुर विधानसभा से रामनिवास कुशवाहा, विधानसभा सबलगढ़ से
राजवीर धाकड़, दिमनी विधानसभा से
मनोज कुमार नागर ,अंबा विधानसभा से
सुनील कुमार मेहर, मुरैना विधानसभा से
आशीष कुमार गुप्ता ,भांडेर विधानसभा से
जगत सिंह परिहार, दतिया विधानसभा से
हरदास कुशवाहा , सांची विधानसभा से
मुंशीलाल सिलावट, सिलवानी विधानसभा
से प्रीति राज अहिरवार, देवास विधानसभा
से राजेंद्र शर्मा, भोजपुर विधानसभा से
डॉक्टर धर्मेंद्र अहिरवार आदि प्रत्याशियों
की घोषणा की गई है।
पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती दीपमाला श्रीवास्तव ने सभी चयनित उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही उन्हें शुभकामनाएं देते हुए चुनाव के लिए तन मन धन से जुट जाने को कहा है।

#PPP

#Publicpoliticalparty

#deepmalasrivastva

#lokeshshitanshusrivatava

#mpelection

#election2023

#mpelection2023

#pppmpelection

#pppcandidatelist

#mpnews

#mpcandidate

Leave a comment