
नई दिल्ली
देश के आम लोकसभा चुनावों से पहले भाजपा के तरह-तरह के बयान आ रहे हैं कि भाजपा ये करेगी भाजपा वो करेगी। भाजपा दलित वर्ग के साथ आत्मीयता बढ़ाएगी। इसके लिए पार्टी के सभी विधायक, सांसद, मंत्री व अन्य जनप्रतिनिधि दलित बस्तियों में जाकर अनुसूचित जाति के लोगों को केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताएंगे। लेकिन ऐसा भारतीय जनता पार्टी सवर्णों के लिए क्यों नहीं करती।
उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने की बात क्यों नहीं की जाती -?
पब्लिक पोलिटिकल पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती दीपमाला श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार कह रही है कि वह एससी एसटी और ओबीसी को तो सुविधाएं देने और उनके साथ आत्मीयता बढ़ाने की बात करती है लेकिन सवर्णों के नाम पर उसमें खामोशी छा जाती है। क्या उनके बीच जाकर आत्मीयता बढ़ाने की ज़रूरत नहीं है भाजपा के लिए। भाजपा ने अपने मंत्रियों को जनता से समस्याओं पर बात करने, अपने विभाग की समस्या का त्वरित समाधान करने और अन्य विभाग की समस्या के निराकरण के लिए संबंधित मंत्री को पत्र लिखने का सुझाव दिया है। लेकिन सवर्णों के संबंध से ऐसी कोई भी बात या घोषणा भाजपा ने नहीं की है इससे लगता है कि भाजपा ने सवर्णों के साथ बड़ा उपेक्षा भरा रवैया बरत रखा है।
श्रीमती दीपमाला श्रीवास्तव ने कहा कि सवर्णों के वोटों की चाहत रखने और उन्हें अपनी जेब में समझने वाली भाजपा सवर्णों से आत्मीयता और निकटता नहीं दिखा रही, जो दुखद और निंदनीय है। भाजपा सवर्णों के साथ अपने स्टैंड को स्पष्ट करे।
#PPP
#Publicpoliticalparty
#deepmalasrivastva
#lokeshshitanshusrivatava
#Loksabhaelection
#BJP
#Loksabha
#scheduledcaste
#Swaranaparty
#SC
#ST
#OBC
