
नई दिल्ली।
हिमाचल प्रदेश में सीएम पद को लेकर जारी घमासान ख़त्म हो गया है। कांग्रेस पार्टी आलाकमान ने सीएम का नाम तय कर लिया है। आलाकमान ने सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम पर मुहर लगा दी है। हालांकि, उनके नाम की घोषणा अभी नहीं हुई है। विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है। कांग्रेस ने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री रविवार को शपथ ले सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बनाए जाने के सवाल पर कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि मुझे कोई जानकारी नहीं है। कांग्रेस विधायक दल की में जो फैसला होगा वह मान्य होगा।
ज्ञात रहे कि हिमाचल में सीएम पद को लेकर शुक्रवार रात को नवनिर्वाचित विधायकों द्वारा सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पास किया गया था जिसमें सीएम चुनने के लिए कांग्रेस आलाकमान को अधिकृत किया गया। हालांकि, इसके बाद शनिवार को भी मुख्यमंत्री पद को लेकर कशमकश जारी रही लेकिन अब सुखविंदर सिंह सुक्खू का नाम तय हो गया है। सेसिल होटल में ही पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक ठहरे हुए थे, जिनमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी शामिल हैं। हिमाचल में कांग्रेस को स्पष्ट जनादेश मिला है। हिमाचल में कांग्रेस को 40 सीटों पर जीत मिली है।
#PPP
#PublicPoliticalParty
#LokeshShitanshuShrivastava
#DeepmalaSrivastv
#HimachalPardesh
#HimachalCm
#SukhvinderSinghsukhu
#Congress
#CongressCmface
#BhupendraSinghHudda
#BhupeshBaghel
#HimachalPardeshElection
#Haryana
#election2022
