नई दिल्ली।
जहां एक ओर देश भर में महंगाई, बेरोज़गारी, साम्प्रदायिक हिंसा और आग़ज़नी जैसी समस्याएं विकराल रूप धारण करे हुए है वहीं दूसरी ओर देश की संसद में हंगामा, शोर शराबा और कार्रवाई का स्थगन हो रहा है जिसके चलते देश की जनता का करोड़ों रुपया बर्बाद हो रहा है, पब्लिक पोलिटिकल पार्टी ने इस बर्बादी को रोकने की मांग की है।
पब्लिक पोलिटिकल पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती दीपमाला श्रीवास्तव ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि देश के सदन लोकसभा और राज्यसभा की कार्रवाई लगातार शोर शराबा और हंगामे की शिकार बन रही है। जिससे देश की जनता का करोड़ों रुपया बर्बाद हो रहा है। जो सरासर ग़लत है। राजनीतिक दलों को इस पर ग़ौर करना चाहिए और राष्ट्रपति को एक्शन लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि सदन की कार्रवाई के पहले दस दिनों में ही विपक्ष और पक्ष की नोकझोंक से जनता का लगभग 63 करोड़ रूपया बर्बाद हो चुका है। बताया गया कि संसद में कार्रवाई पर हर मिनट में लगभग ₹2 लाख 50 हज़ार और प्रतिदिन तकरीबन 10 करोड़ 50 हज़ार रुपए का खर्चा आता है जोकि बिल्कुल व्यर्थ और बर्बाद हो रहा है। जनता के टैक्स का पैसा पक्ष और विपक्ष आपस में नोकझोंक करके बर्बाद करने पर तुले हुए हैं।
पब्लिक पोलिटिकल पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती दीपमाला श्रीवास्तव ने सवाल उठाया है कि जब संसद चलनी ही नहीं तो इन सांसदों और इनके चुनाव और संसद में इकट्ठा होने का क्या अर्थ है।
आज देश की जनता खाद्य पदार्थों व तेल गैस आदि पदार्थों की महंगाई से त्राहि-त्राहि कर रही है। मणिपुर में हिंसा की आग लगी हुई है। और ये जनप्रतिनिधि तमाशा करने में जुटे हैं। कभी सत्ता पक्ष नहीं मानता तो कभी विपक्ष।
देश की महामहिम राष्ट्रपति महोदया को इस ओर संज्ञान लेना चाहिए और देश के होने वाले पैसे की बर्बादी को रोका जाना चाहिए।

#PPP

#PublicPoliticalParty

#LokeshShitanshuShrivastava

#DeepmalaSrivastva

#Parliament

#inflation

#unemployment

#communalviolence

#Politicalparty

#LokSabha

#RajyaSabha

#BJP

#Congress

#Aap

#Oil

#Gas

#Petrol

Leave a comment