केन्द्र और राज्य सरकारें अगर अपनी ज़िम्मेदारी सही से नहीं निभा रहे हैं तो फ़िर उन्हें सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं : श्रीमती दीपमाला श्रीवास्तव
नई दिल्ली।
दंगों को कम करके कानून व्यवस्था मज़बूत करने में नाकाम रहने की दशा को राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ने अपनी रिपोर्ट में उजागर किया है और पब्लिक पोलिटिकल पार्टी ने इस पर चिंता जताते हुए इसे शर्मनाक माना है। एवं वर्तमान सरकार की असफलता करार दिया है।
पब्लिक पोलिटिकल पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती दीपमाला श्रीवास्तव ने कहा कि चाहे भाजपा शासित राज्य हों या कांग्रेस शासित राज्य हों, इसमें फिसड्डी साबित हुए हैं। बीते वर्षों के आंकड़ों की तुलना में भी स्थिति चाहे ऊपर नीचे रही हो लेकिन उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में भी दंगों को रोका नहीं जा सका है, कई राज्यों में तो दंगे बढ़ गए हैं और अपराधों का तो बुरा हाल है।
देश के बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में स्थिति बद से बद्तर हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अधिक सख़्ती और बुल्डोजर नीति के बाद भी अपराध, हिंसा,दंगे और महिलाओं के प्रति अपराध समाप्त नहीं हो पाए हैं। जबकि यूपी में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में अपराधियों के घरों पर बुलडोजर चलाए गए। लगातार उनकी संपत्तियों को कुर्क किया गया और दंगाइयों की फोटो जनता के बीच लगाई गई।
राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के अनुसार वर्ष 2022 में देश में दंगों की 37,816 वारदातें हुई। जो वर्तमान सरकार की, शासन- प्रशासन की असफलता को दर्शाता है।
श्रीमती दीपमाला श्रीवास्तव ने कहा कि देश के किसी भी राज्य में दंगे या अपराध हों उसको रोकना केन्द्र और राज्य सरकारों की ज़िम्मेदारी है और अगर वह अपनी ज़िम्मेदारी को सही से नहीं निभा रहे हैं तो फ़िर उन्हें सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।
#lokeshsrivastava #deepmalasrivastava #publicpoliticalparty #ppp #swarna #administration #failsgoverment #maharshtra #madhyapradesh #yogi #cmyogi #yogiadityanath #NCRB
