नई दिल्ली।
भारत की उड़नपरी और प्रख्यात एथलीट और राज्यसभा की मनोनीत सांसद पीटी उषा को भारतीय ओलंपिक संघ का निर्विरोध अध्यक्ष बनाए जाने पर पब्लिक पोलिटिकल पार्टी ने बधाई दी है। इस चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की समय सीमा 27 नवंबर थी। इस पद के लिए केवल पीटी ऊषा ने ही नामांकन भरा था। ऐसे में उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। पीटी ऊषा को देश की उड़नपरी कहा जाता है। पब्लिक पोलिटिकल पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती दीपमाला श्रीवास्तव और समस्त कमेटी ने पीटी ऊषा को बधाई दी है। और उनसे अपने देश का नाम और रोशन करने की कामना की है।
ज्ञात रहे कि भारत की महान एथलीट पीटी उषा भारतीय ओलिंपिक संघ की पहली महिला अध्यक्ष चुनी गई हैं। वह भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की पहली महिला अध्यक्ष बन गईं हैं। चुनाव में उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। एशियन गेम्स में कई पदक जीतने वाली और 1984 के लॉस एंजलिस ओलिंपिक खेलों में 400 मीटर की बाधा दौड़ में चौथे स्थान पर रही 58 वर्षीय ऊषा ने इतिहास रचा है। 1960 के बाद पहली बार कोई खिलाड़ी आईओए का अध्यक्ष बनीं हैं।
सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त सेवानिवृत्त एससी जज एल नागेश्वर राव की देखरेख में चुनाव हुए थे। शीर्ष पद पर ऊषा की पदोन्नति ने आईओए में लंबे समय से चले आ रहे संकट को समाप्त कर दिया, जिसे इस महीने चुनाव नहीं होने पर अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) द्वारा संभावित निलंबन की चेतावनी दी गई थी। चुनाव मूल रूप से दिसंबर 2021 में होने वाले थे। ऊषा का शीर्ष पद पर चुना जाना पिछले महीने ही तय हो गया था क्योंकि वह अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वाली एकमात्र प्रत्याशी थी। किसी ने भी ऊषा का विरोध नहीं किया जिन्हें जुलाई में राज्यसभा के लिए नामित किया था। पीटी ऊषा को ‘पय्योली एक्सप्रेस’ और ‘उड़न परी’ के नाम से भी जाना जाता है। पीटी ऊषा ने अध्यक्ष बनने के बाद कहा कि 13 साल को छोड़कर मैंने अपना पूरा समय खेल को दिया है। उन्होंने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं आईओए प्रमुख या संसद सदस्य बनूंगी। एथलीट आयोग के सदस्यों ने मुझे अपना नामांकन दाखिल करने के लिए प्रेरित किया। हम खेलों की बेहतरी के लिए सामूहिक प्रयास करेंगे, ताकि अंतरराष्ट्रीय पटल पर हमारा तिरंगा ऊंचा रहे। हम देश के लिए और पदक लाने के लिए राष्ट्रीय महासंघों, एथलीटों और कोचों के साथ काम करेंगे। पीटी ऊषा ने एशियाई गेम्स में चार स्वर्ण और सात रजत पदक जीते हैं। वो 1982, 1986, 1990 और 1994 एशियाई खेलों में पदक जीत चुकी हैं। इसके अलावा उनके नाम एशियाई चैंपियनशिप में 14 स्वर्ण, छह रजत और तीन कांस्य पदक हैं।

#PPP

#PublicPoliticalParty

#LokeshShitanshuShrivastava

#DeepmalaSrivastva

#IndianUdanpari

#athlete

#PTUsha

#IndianOlympicAssociation

#AsiaGames

#LadyPresident

#athletePTUsha

#angelesolympics

#InternationalOlympicCommittee

#flyingangel

#PayyoliExpress

#SupremeCourt

Leave a comment